सोना-चांदी खरीदने का सही मौका? भारी गिरावट के बाद जानें आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स।

भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ समय से रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहे कीमती धातुओं के दाम आज धड़ाम हो गए हैं, जिससे शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी करने वालों को बड़ी राहत मिली है।

MCX पर सोने का ताजा हाल

आज MCX पर 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर ₹1,53,551 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। बीते कारोबारी दिन यह ₹1,54,760 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसमें 0.70% (करीब ₹1100) की गिरावट देखी गई, जिसके बाद यह ₹1,53,680 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, बाजार खुलते समय यह एक बार ₹1,53,959 के हाई लेवल पर भी पहुंचा था।

चांदी की कीमतों में ‘बड़ी गिरावट’

चांदी की कीमतों ने आज निवेशकों को चौंका दिया है। 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी MCX पर 1.33% यानी सीधे ₹3,200 फिसल गई। इसके साथ ही चांदी अब ₹2,36,700 प्रति किलो के भाव पर आ गई है। शुरुआती कारोबार में यह ₹2,35,207 तक गिर गई थी।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (शुद्ध सोना) 22 कैरेट (जेवर सोना) 18 कैरेट (किफायती)
दिल्ली / देहरादून ₹1,56,580 ₹1,43,540 ₹1,17,470
मुंबई / हैदराबाद ₹1,54,910 ₹1,42,000 ₹1,16,180
लखनऊ ₹1,56,580 ₹1,43,540 ₹1,17,470
अहमदाबाद ₹1,56,480 ₹1,43,440 ₹1,17,370

Leave A Reply

Your email address will not be published.