तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार युवकों को कार ने मारी जोरदार टक्कर
दुर्घटना स्थल पर ही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनील, प्रदुम्न और अरविंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, स्वजनों में कोहराम मच गया। सुनील की पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी दो बेटियां हैं। वहीं घायल राहुल की 1 जून को सगाई तय थी, जिससे परिवार के सपने चकनाचूर हो गए। अरविंद कुछ ही दिन पहले बैंकाक से घर लौटा था।