मुरादाबाद से खिलाड़ी और अनाड़ी प्रत्याशी, किसान से लेकर प्रॉपर्टी डीलर तक लड़ेंगे चुनाव

मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनावी रण में इस बार सभी तरह के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। राजनीति के खिलाड़ी से अनाड़ी तक सब मौजूद हैं। अधिक्ता हैं तो युवा चेहरे भी हैं। प्रमुख दल से दशकों बाद महिला प्रत्याशी उतरी हैं। तो वहीं व्यवसाई कारोबारी, प्रापर्टी डीलर से लेकर सभी तरह के प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल बारह प्रत्याशियों के बीच इस बार मुकाबला है।

एनडीए गठबंधन से भाजपा के निशान से सर्वेश सिंह प्रत्याशी हैं तो आईएनडीआईए गठबंधन में सपा के सिंबल से पूर्व विधायक रुचि वीरा मैदान में हैं। बसपा इस बार अकेले चुनाव मैदान में है इस पार्टी से ठाकुरद्वारा नगर पालिका के चेयरमैन इरफान सैफी मैदान में हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय दलों से अलग अलग तरह के पेशे से जुड़े प्रत्याशी हैं। निर्दलीय भी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।

चुनावी हलफमाने में प्रत्याशियों ने जो ऐलान किया है उसके मुताबिक सपा, बसपा और भाजपा के प्रत्याशी सबसे ज्यादा अमीर हैं। कुछ ऐसे प्रत्याशी भी हैं जिनके पास वाहन तक नहीं है। वहीं सपा और भाजपा प्रत्याशी असलहों के भी शौकीन हैं। वहीं शिक्षा के मामले में भाजपा प्रत्याशी के अलावा सभी ग्रेज्युएट हैं। कुछ एमए एमएड और एलएलबी हैं।

क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी

– अजय यादवः अपना हक पार्टी से मैदान में हैं। 32 वर्ष उम्र है। ग्रेज्युएट हैं। कृषि एवं व्यवसाई हैं। पहली बार चुनाव मैदान में हैं।
– ओंकार सिंहः भारतीय बहुजन समता पार्टी से चुनाव मैदान में हैं उम्र 47 वर्ष है। शिक्षा
– गंगाराम शर्माः राष्ट्रीय कांग्रेस (जे) पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। 62 वर्षीय हैं
– शकील अहमदः समता पार्टी से चुनाव मैदान में हैं। उम्र 36 वर्ष है। प्राइवेट कार्य करते हैं।
– हरकिशोर सिंह: 52 वर्ष के हैं। पेशे से अधिवक्ता, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से चुनाव मैदान में हैं। गरीबों के आंदोलन से जुड़े हैं। लंबे समय से जीविका बचाओ आंदोलन चला रहे।

निर्दलीय प्रत्याशी
– अमरजीत सिंहः 34 वर्षीय हैं। एमए एमड हैं। सिर्फ चल संपत्ति के मालिक हैं। प्राइवेट कार्य करते हैं।
– मोहम्मद जमशेद : 38 वर्ष के हैं। विधि स्नाकोत्तर एलएसएम हैं। विधि व्यवसाय से जुड़े हैं।
– मुशर्रत हुसैनः 62 वर्ष के हैं। प्रापर्टी डीलर हैं। दो लाख की चल संपत्ति है। अचल संपति पत्नी के पास।
– साधना सिंह : 64 वर्षीय हैं पूर्व संसाद एवं मौजूदा भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह की पत्नी हैं

प्रमुख प्रत्याशियों के प्रोफाइल
– सर्वेश सिंह भाजपाः सबसे उम्र दराज एक बार के सांसद, पांच बार के विधायक। शिक्षा 11वीं पास। आय का साधन कृषि, करोड़ों की संपति के मालिक।
– रुचि वीरा सपा : एक बार विधायक रह चुकीं। बिजनौर जिले की निवासी, मुरादाबाद हिन्दू कालेज से स्नातक। यह भी करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं।
– इरफान सैफी बसपाः ठाकुरद्वारा से मौजूदा नगर पालिका के चेयरमैन हैं। बीकॉम हैं। पहलीबार लोकसभा चुनाव में उतरे। करोड़ों की संपत्ति के स्वामी है।

प्रत्याशियों में सर्वेश सबसे उम्र दराज अजय सबसे छोटे
मुरादाबाद लोकसभा सीट से सबसे उम्र दराज 72 वर्ष के प्रत्याशी के रूप में भाजपा के कुंवर सर्वेश सिंह हैं। वह अपना चौथा चुनाव इस सीट से लड़ रहे हैं। वहीं सबसे कम उम्र के अजय कुमार यादव हैं 32 वर्ष के हैं। वह पहली बार मैदान में किस्मत आजमाने उतरे हैं। प्रत्याशी अमरजीत 34 वर्ष के हैं वह भी इस चुनावी समर में मैदान में हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस, जे के गंगाराम और निर्दलीय मुशर्रत दोनों 62 वर्ष के हैं। बसपा के इरफान 46 वर्ष के हैं तो ओकार सिंह 47 साल के हैं। हरकिशोर 52 वर्षीय हैं। जमशेद की उम्र 38 वर्ष है। शकील अहमद 38 वर्ष है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.